18 जूलाई नेल्सन मंडेला अंतरास्ट्रीय दिवस । Nelson Mandela Day


शान्ति के क्षेत्र में नोबल पुरस्कार विजेता दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के जनन दिवस पर हर वर्ष 18 जूलाई को नेल्सन मंडेला अंतरास्ट्रीय दिवस मनाया जाता है।


नेल्सन रोलीह्लला मंडेला ने दक्षिण अफ्रीका में सदियों से चल रहे रंगभेद को समाप्त करने में बहुत संघर्ष किया। रंगभेद विरोधी होने और इसे समाप्त करने के प्रयासों के कारण इन्हें 27 वर्ष राबेन द्वीप के कारागार में बिताना पड़ा था। यहां उन्हें कोयला खनिज का काम भी करना पड़ा था।

27 वर्ष तक जेल में रहने के पश्चात सन् 1990 में श्वेत सरकार से हुए एक समझौते के बाद मंडेला ने एक नये दक्षिण अफ्रीका का निर्माण किया। जिसके बाद वे दक्षिण अफ्रीका और विश्व में रंगभेद का विरोध करने वाले महान रंगभेद विरोधी के प्रतीक बन गए। इन्होंने अपने संघर्ष पर डटे रहकर 1994 में रंगभेद नीति को समाप्त कर दिया।

रंगभेद विरोधी संघर्ष में उनके द्वारा दिए गए योगदान के सम्मान में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने उनके जन्मदिन 18 जूलाई को अन्तर्राष्ट्रीय नेल्सन मंडेला दिवस घोषित किया।


नेल्सन मंडेला को दुनिया भर के विभिन्न देशों और संस्थाओं द्वारा 250 से भी अधिक सम्मान और पुरस्कार प्रदान किए गए हैं।


               नेल्सन मंडेला


पूरा नाम --->  नेल्सन रोलीह्लला मंडेला

जन्म --->  18 जूलाई, 1918 म्वेजो केप, प्रांत

माता/पिता --->  नेक्यूफी नोसकेनी/ पिता- गेडला हेनरी

पत्नी--->  इवलिन मेस (पहली पत्नी), नोमजामो विनी मेडिकिजाला (दूसरी पत्नी), ग्रेस मेकल (तीसरी पत्नी) 

पुरस्कार --->  नोबल पुरस्कार, भारत रत्न, निशान- ए- पाकिस्तान, गांधी शांति पुरस्कार

शिक्षा का प्राथमिक विद्यालय --->  क्लार्कबेरी मिशनरी स्कूल

शिक्षा का स्नातक विद्यालय --->  हेटडटाउन कालेज

मृत्यु --->  5 दिसम्बर, 2013 (95 वर्ष) जोहांसबर्ग (दक्षिण अफ्रीका)