सन् (Year) - 1972        





1972
[ भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम ]

पेड़ - पौधों, जानवरो, पक्षियों की प्रजातियों के संरक्षण हेतु 1972 में भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम (Indian Wildlife Protection Act) पारित किया गया था।


5 जून से 16 जून, 1972 [ विश्व पर्यावरण सम्मेलन ]
5 जून [ विश्व पर्यावरण दिवस ]

दुनिया भर में पर्यावरण प्रदूषण को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 1972 में दुनिया का पहला पर्यावरण सम्मेलन आयोजित किया गया था। इस सम्मेलन में 119 देश शामिल हुए थे। यह सम्मेलन 5 जून से 16 जून तक आयोजित रहा। इसी पर्यावरण सम्मेलन के चर्चा के बाद पर्यावरण दिवस मनाने का सुझाव दिया गया। सम्मेलन के 2 वर्ष बाद 5 जून, 1974 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। प्रत्येक वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।



2 जूलाई, 1972 [ शिमला समझौता ]

1971 का भारत पाकिस्तान युद्ध के बाद एक सन्धि पर दोनों देशों के बीच हस्ताक्षर किए गए यह समझौता भारत के शिमला में किया गया था इसे शिमला समझौता कहते है। इसमें भारत की तरफ से प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी और पाकिस्तान की तरफ से जुल्फिकार अलीभुट्टो शामिल थे।